दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 7 दिसंबर। ओजस समाज सेवा समिति द्वारा विगत दिनों एक नशा मुक्ति अभियान का कार्यक्रम किया गया यह आयोजन स्कूल के बच्चों के साथ रैली निकालकर किया गया।
नशा समाज के लिए वो जहर है जो व्यक्ति और समाज को धीरे-धीरे बर्बाद कर देता हैं। यह कार्यक्रम समिति द्वारा नशे के कारण होने वाले दुष्परिणाम एवं आर्थिक, शारीरिक, मानसिक नुक़सान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। ओजस समाज सेवा समिति की अध्यक्ष ललिता सिंह के अनुसार नशा केवल शराब ही नहीं बल्कि, बीड़ी, गुटका, तंबाकू, गाजा, सिगरेट जैसी हानिकारक चीजों पर भी प्रतिबंध होना चाहिये। आजकल बच्चे इन सब के आदि हो रहे है छोटे छोटे बच्चों को सिगरेट व तंबाकू का सेवन करते देखा जाता हैं।
नशा मुक्ति अभियान का यह कार्यक्रम शासकीय पी एम श्री प्राथमिक शाला रूऑबाधा स्कूल के बच्चों की रैली निकालकर किया गया बच्चों को शपथ दिलाई गई कि हम कभी भी किसी भी तरह के नशे का सेवन नहीं करेंगे। इस अभियान में स्कूल की प्रधान पाठिका ज्ञानेश्वरी मिश्रा, संध्या पाठक, नागेन्द्र मरावी, प्रीती वामन, सुश्री सुधा का सहयोग रहा एवं ओजस समिति की संरक्षक दुर्गा अधिकारी ने बच्चों को शपथ दिलाई। सह अध्यक्ष सुषमा सिंह अर्चना सर्राफ़, प्रणिता शर्मा, अल्का शर्मा, रचना सिंह संजय सिंह, प्राची सिंह, सामली सोनी, संजू शुक्ला एवं सुनीता सिंह आदि उपस्थित रही ।


