दुर्ग

जोन आयुक्त ने उद्यान व वाटर एटीएम का लिया जायजा
02-Feb-2026 6:20 PM
जोन आयुक्त ने उद्यान व वाटर एटीएम का लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 फरवरी।
नगर पालिक निगम भिलाई जोन-5 अंतर्गत उद्यान एवं वाटर एटीएम का निरीक्षण जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, पार्षद उमेश साहू एवं जोन टीम के साथ किये। उद्यानों की साफ-सफाई व सिंचाई के साथ संधारण कार्य कराने के लिए कहा गया है।

जोन-5 आयुक्त अमरनाथ दुबे अपनी टीम के साथ सेक्टर 7 सडक़ 37 में बने उद्यान का निरीक्षण किये। उद्यान का साफ-सफाई कार्य कराया जा रहा है, जिसका अवलोकन कर अन्य आवश्यक कार्य हेतु निर्देश किए हैं। सडक़ 22 मैदान के समीप उद्यान का निरीक्षण किये समतलीकरण किए जाने हेतु चर्चा किया गया है। उद्यानों के झाडिय़ों की कटाई-छटाई कराने कहा गया है।
उद्यान के पाथवे एवं अन्य आवश्यक संधारण कराने निर्देशित किये है। सडक़ 26 एवं मार्केट के समीप नागरिकों के पीने हेतु पार्षद निधि से वाटर एटीएम स्थापित किया गया है। जिसका अवलोकन किया गया, वर्तमान में वाटर एटीएम चालू है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्वेता महेश्वर, उप अभियंता शंकर सुवन मरकाम, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे, स्वच्छता निरीक्षक सूर्या, वेंकट एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट