दुर्ग
दुर्ग, 8 सितंबर। शिक्षक दिवस अवसर पर इस बार बीआईटी दुर्ग टीम को राष्ट्रीय एआईसीटीई छात्र विश्वकर्मा अवार्ड-2020 से नवाजा गया है।
दिल्ली में आयोजित समारोह में बीआईटी दुर्ग की छात्रा आकांक्षा श्रीवास्तव, बीटेक अंतिम वर्ष (इलेक्ट्रॉनिक्स एंव टेलीकम्युनिकेशन) एवं शिक्षक समन्वयक के रुप में डॉ। मनीषा शर्मा, उपप्राचार्या बीआईटी दुर्ग को सम्मानित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्र भारत सरकार, अमित खरे सचिव शिक्षा, प्रो। अनिल सहस्त्रबुद्धे चेयरमेन एआईसीटीई, प्रो। एम।पी। पुनिया, उपचेयरमेन एआईसीटीई एवं प्रो। राजीव कुमार, मेंबर सेके्रटरी एआईसीटीई उपस्थित थे।
बीआईटी टीम को प्रथम पुरस्कार के रुप में 50,000 रुपए नगद और प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ। बीआईटी दुर्ग टीम ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत एक मल्टीपर्पस मेडिकल रोबोट बनाया जो इस वैश्विक महामारी कोविड के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध होगा। इस रोबोट द्वारा कोविड संक्रमित मरीज की जांच कर सभी जांच की रिपोर्ट को डॉक्टर के सीधे मोबाइल पर तत्काल अपलोड कर देगा और डॉक्टर को मरीज के पास न जाकर आगे इलाज करने में सुविधा होगी। यह रोबोट डॉक्टर और मरीज के बीच सेतु का काम करेगा। इस उपलब्धि पर बीआईटी ट्रस्ट के चेयरमेन विजय कुमार गुप्ता, सचिव आई।पी।मिश्रा, डायरेक्टर डॉ।अरुण अरोरा एवं प्राचार्य डॉ। मोहन कुमार गुप्ता ने टीम को बधाई दी है।


