दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 सितंबर। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है, जीवन के प्रारंभ से लेकर अंत तक हमें गुरुजनों के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। शिक्षक के बिना व्यक्ति भटकाव में रहता है, इसीलिए हमारे वेदों पुराणों में गुरु की एक शिक्षक की महत्ता ईश्वर से भी पहले पूजने की गई है। उक्ताशय के उद्गार छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा ने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम में व्यक्त किए। गोंडवाना भवन सिविल लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर अतिथियों व कांग्रेसजनों द्वारा सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य आर एन वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नारायण रूंगटा उपस्थित थे। कार्यक्रम को परमजीत सिंह भुई, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, एमआईसी प्रभारी हामिद खोखर, रत्ना नारमदेव, राधेश्याम शर्मा, कौशल किशोर सिंह, एनी पीटर, शिक्षक रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी टी के साहू, खेमलता गोस्वामी, हृदय राम यादव ने संबोधित किया।
दुर्ग शहर में कार्यरत शिक्षकों प्रदीप कुमार शर्मा, जागेश्वर सिंह, शिक्षिका खेमलता गोस्वामी, प्राचार्य टी के साहू, विद्या यादव, आई डी तिगाला, हृदय राम यादव, आरती साहू, निकिता राजपूत, जे एल यादव, ममता साहू, प्रदीप कुमार शर्मा, जागेश्वर सिंह, मनोज यादव का प्रतीक चिन्ह, शॉल व श्रीफल भेंट कर मुख्य अतिथि व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।


