दुर्ग

दो बुजुर्गों को मिला जिला विधिक सेवा का सहारा
07-Sep-2021 6:05 PM
दो बुजुर्गों को  मिला जिला विधिक सेवा का सहारा

दुर्ग, 7 सितंबर। राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के मार्गदर्शन आर निर्देशन में एवं छत्तीसगढ़ विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिए निर्देशन  पर छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों में निवास करने वाले वृद्धजनों के सम्मान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल शर्मा ने बताया कि दो लावारिस वृद्ध साधु राम साहू पिता मुकुत राम साहू (65 साल) निवासी लिटिया समरिया, रविन्द्र मांझी पिता जाडीराम मंझी (63 साल) निवासी भागलपुर के रहने वाले हैं, जो जिला अस्पताल दुर्ग में लावारिस वार्ड मे एक एक माह से इलाज हेतु 108 अमूलन्स के माध्यम से लाकर भर्ती किया गया था। स्वस्थ होने पर 1 सितंबर को छुट्टी दिया गया।  उपचार पूर्ण होने के उपरांत यह ज्ञात हुआ कि वृद्ध का इस दुनिया में कोई नहीं है  तत्पश्चात उनका कोविड टेस्ट  करा कर उन्हें पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया। 

वृद्धजनों को उनकी मर्जी से वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया। वे कई साल से अस्वस्थ थे एवं भीख मांग कर अपनी रोजी रोटी  किया करते थे। पीएलवी रामदेव गुप्ता एवं कॉन्स्टेबल कृपा राम ठाकुर के सहयोग से उक्त वरिष्ठजनों को उपचार करा कर दवाई दिलवा कर वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया।
 


अन्य पोस्ट