दुर्ग

बेटी को जिंदा जलाया, पिता बंदी, 70 फीसदी झुलसी, अस्पताल में
04-Sep-2021 3:52 PM
बेटी को जिंदा जलाया, पिता बंदी,  70 फीसदी झुलसी, अस्पताल में

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 4 सितंबर।
अपनी ही बेटी को जिंदा जलाने वाले पिता को पुलगांव पुलिस के द्वारा आज गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। इस आगजनी की घटना में 70 फीसदी झुलसी किशोरी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलगांव थाना प्रभारी नरेश पटेल ने बताया कि प्रार्थी कोमेंद्र साहू (25) पोटियाकला आबादी पारा दुर्गा मंच के पीछे रहता है। ठेकेदार के अंदर टाईल्स फिटिंग का काम करता है। कल शाम करीबन 6 बजे टाईल्स फिटिंग का काम करने के बाद  न्यू आर्दश नगर दुर्ग से घर वापस आया। उसी समय तीरथ पटेल के घर से उसकी लड़की लिनिमा पटेल आग से जलते हुये बाहर निकली और अपने घर के सामने अमृत बांधे के घर दौड़ते गई। लिनिमा पटेल ने आंगन में रखे ड्रम से पानी निकाल कर अपने उपर डाली, तब कोमेंद्र तथा ओमप्रकाश बांधे उनके घर के चादर से लिनिमा पटेल को ढके, उसके बाद भोजराम भारती के साथ मोटर

सायकल से लिनिमा पटेल को बीच में बैठाकर  जिला अस्पताल दुर्ग ले गये और भर्ती किये। लिनिमा पटेल को उसके पिता द्वारा जलाए जाने के कारण 70 फीसदी झुलस गई है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
इधर पुलगांव पुलिस के द्वारा आरोपी पिता तीरथ पटेल के खिलाफ अपनी ही बेटी के ऊपर जानलेवा हमला करने के कारण धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार करने के बाद आज जेल भेज दिया है।

 


अन्य पोस्ट