दुर्ग

मटकी फोडक़र आयोग अध्यक्ष व सभापति ने पारम्परिक खेलों का किया शुभारंभ
01-Sep-2021 5:58 PM
मटकी फोडक़र आयोग अध्यक्ष व सभापति ने  पारम्परिक खेलों का किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 सितंबर।
भगवान श्रीकृष्ण के आदमकद प्रतिमा का पूजा अर्चना कर आंखों में पटी बांधकर प्रदेश माटी कला बोर्ड आयोग अध्यक्ष बालम चक्रधारी ने लाठी से मटकी फोड़ नन्हें बाल गोपालो के खेल ,मटकी फोड , जलेबी दौड, फुगडी, रस्सा कसी सहित पारम्परिक खेल का उद्घाटन माँ बम्बलेशवरी उघान के पास किया और यादव समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे कलाकार को मुख्य अतिथि बनाकर जो गौरव व आर्शीवाद प्रदान किया हैं उसका मैं सदा आभारी रहूंगा।

यादव समाज ने बालम चक्रधारी को पितांबरी गमछा ,यादव पगडी, मोर पंख फबन के साथ यादव लाठी भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर  सभापति  राजेश यादव ने  कहा हमारे यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव अभी जिंदा हैं। उनके कुशल नेतृत्व में विगत 16 वर्षों से छत्तीसगढ़ यादवों के कला और संस्कृति को संरक्षित कर सहेजने सवारने का महती कार्य योद्धा-नर्तन का भव्य व सफल आयोजन  दुर्ग जिला के विभिन्न स्थानों में आयोजित करा रहे हैं और 8 से 14 वर्षो के बालक - बालिकाओं को निशुल्क देशी मार्सल प्रशिक्षण 2 माह का कैंप प्रति वर्ष दयिा जा रहा है। राजेश के नेतृत्व में ही माखन हांडी-लूट सच को छत्तीसगढ़ प्राथमिक शाला पाठ्यक्रम में सम्मिलित कराने दुर्ग विधायक अरूण वोरा की द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व  शिक्षा मंत्री  प्रेमसाय टेकाम को पत्र प्रेषित कर सरकार के समक्ष बात रखी हैं, और आज हमारा सौभाग्य है कि हमें भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरुप श्री राधा कृष्ण जीवंत झांकी व आदमकद प्रतिमा के साथ बाल गोपालो द्वारा आयोजित विभिन्न पारंपरिक खेलों के आयोजन  का उद्घाटन समारोह में सम्मलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने कहां कि द्वापरयुग मे भगवान श्रीकृष्ण ने अपने शासन मे बाल गोपालो के शिक्षा के लिये तीन करोड़ गुरुजनों  की नियुक्ति कर रखा था, जिसमें हमारी यादवों की संख्या 56 करोड़ थी ,और उस समय श्री कृष्ण जी ने द्वारिका के सभी  दसों दिशाओं में भव्य व आदमकद द्वार बनवाये थे। उनका मत था कि कोई भी उनके राज्य मे कही से भी फरियाद कर सभी प्रकार की समस्या का निदान कर सके और उनके द्वार से कोई निराश न लौटे। 

इस अवसर पर यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव ने वहाँ पर उपस्थित सभी समाज प्रमुखों माताओं व बाल गोपालो से क्षमा मांगते हुए कहा कि मेरे द्वारा विष पान सेवन जल्दबाजी में लिया गया गलत निर्णय था।  यह श्रीकृष्ण भगवान के आर्शीवाद व आप सभी यादवों मेरे के प्रार्थना से हम आज 10 दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग में  जीत दर्ज की है। मेरा अनुभव है कि विपत्ति कितना भी बड़ा और डरावना क्यो न हो सच्चाई व ईमानदारी से लड कर जीती जा सकती हैं। 

इस अवसर पर यादवेंद्र यादव, उमराव यादव, शंकर यादव, हर्षहिंद यादव सहित बाल गोपाल के मुखिया भूतिवर्धन यादव, राघवेंद्र सिंह यादव, तनिष्क यादव, कानहा यादव, इंद्रजीत यादव सहित प्रतिभागी बड़ी संख्या में शामिल हुए।


अन्य पोस्ट