धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 जुलाई। सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी के नये पदाधिकारियों का गठन 4 जुलाई को आदिवासी धु्रव गोंड़ तहसील नगरी की सामाजिक भवन में हुआ।
इस दौरान जिले से पहुंचे पर्यवेक्षक के रूप में जिला पदाधिकारी जिवराखन लाल मरई ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज की संगठन को मजबूती प्रदान करना जरूरी है और आने वाले समय में आदिवासी समाज के साथ हो रहे भेदभाव अत्याचार अन्याय के खिलाफ प्रदेश स्तरीय संवैधानिक अधिकार के लिए जंगी प्रर्दशन की तैयारी भी है। वहीं कार्य वाहक जिलाध्यक्ष रावटे ने आदिवासी समाज की संस्कृति को आदिवासी की पहचान बताया।
सर्व आदिवासी समाज नगरी तहसील के तहसील अध्यक्ष के लिए पूर्व अध्यक्ष उमेश देव की कार्य शैली और सामाजिक सेवा भावना सक्रियता को देखते हुए दोबारा सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। महासचिव कृपाराम मरकाम, कोषाध्यक्ष संतोष गंगेश को नया दायित्व दिया गया।
युवा प्रभाग की जिम्मेदारी तह.अध्यक्ष संतकुमार नेताम, महासचिव वेदप्रकाश मंडावी, कोषाध्यक्ष नरसिंह मरकाम, महिला प्रभाग में तह.अध्यक्ष बुधन्तीन नेताम, उपाध्यक्ष बिन्दा नेताम, उपाध्यक्ष फुलेश्वरी नेताम,सचिव अनिता धु्रव, सहसचिव विमला मरकाम, कोषाध्यक्ष तामेश्वरी मरकाम, संरक्षक शशि धु्रव, सुरूज बाई नाग को विशेष जिम्मेदारी दी गई। वहीं कार्यकारिणी का विस्तार एक सप्ताह में करने जिला पदाधिकारियों ने निर्देशित किया।
नवीन कार्यकारिणी गठन के दौरान छग सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष जीवराखन लाल मरई कार्यकारी अध्यक्ष महेश रावटे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम, उपाध्यक्ष मनोज कुमार साक्षी, कोषाध्यक्ष पीलाराम कोर्राम, सलाहकार हरख मंडावी,जिला कर्म.प्रभाग उपाध्यक्ष नेमीचंद देव, स्कंद धु्रव, जिला मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र राज धु्रव, युवा प्रभाग प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश धु्रव, तेजेंद्र कुंजाम, संतोष कुंजाम की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, जनपद सदस्य बंशीलाल सोरी,उत्तम मंडावी, डोमार सिंह धु्रव, मोहन पुजारी, नरेश छैदेहा, सुरेश धु्रव, फूलचंद अगोछिया, साधुराम नेताम, आसतराम सामरत, शत्रुघन साक्षी, महेंद्र कुमार नेताम, रंजीत सोम, अरविन्द नेताम, प्रभुलाल नेताम, नीलू छेदैहा, खिलेश नेताम, हेमलाल मरकाम, सुरेश सामरथ, उमेन्द्र धु्रव, जितेंद्र ठाकुर, पूरन नेताम, नीलू छेदैहा, रोहित कोमरे, अनील नाथ, पवन देव, मनोज नाग, गोमती ठाकुर, कमला धु्रव, इंद्राणी नेताम सहित ब्लॉक के सारे आदिवासी समाज के सामाजिकजन ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


