धमतरी

स्काउट, गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक
23-Apr-2026 9:58 PM
स्काउट, गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 23 अप्रैल। भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने धमतरी में भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ की समीक्षा बैठक लेकर स्काउटिंग गतिविधियों में गति लाने की बात कही। साथ ही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला स्तर पर करने, प्रेरक उद्बोधन के लिए बच्चों तक पहुंच बढ़ाने एवं कल्याणकारी कार्यों में सहभागिता बढ़ाने का सुझाव दिया।

धमतरी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को राज्य मुख्य आयुक्त का प्रथम आगमन पर जिला संघ की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष गणेश साहू ने जिले में चल रहे स्काउटिंग गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य आयुक्त ने धमतरी में चल रहे स्काउटिंग एवं आगामी कार्य योजना की सराहना की एवं स्काउटिंग गतिविधियों को और गति प्रदान करने के लिए सुझाव दिया। उन्होंने स्काउटिंग गतिविधियों में सफलता प्राप्त करने के लिए जिले के सभी स्काउटर और गाइडरों को संगठित होकर कार्य करने व बच्चों के भविष्य संवारने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला आयुक्त अभय जायसवाल, कृष्णा साहू, गजानंद साहू, विजय साहू, भगत यादव, शकीला देवदास, भारत साहू, टिकेश्वर पांडे, रजनीगंधा जगताप, हीना भेंसले, मंजूषा साहू, गायत्री बोदेले, मानसिंह, एसकुमार साहू, गणेश्वर, हेमंत साहू, डूवेंद्र मंडावी, रामकरण, खिलेश्वर साहू, वीरेंद्र सिन्हा, केके तिवारी, योगिता कंवर, दीपमाला साहू, भूपेंद्र सोनी, दीनानाथ पांडे, सोहन साहू ,खेमलाल साहू, चोवा धीवर ,नीलकमल साहू, श्यामसुंदर नेताम, अमित कुमार, दुर्गेश द्विवेदी, राजेश अनंत, संतोष ध्रुव, रामनारायण यादव आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट