धमतरी

भाजपाइयों ने किया पौधारोपण
06-Jul-2021 7:19 PM
भाजपाइयों ने  किया पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 जुलाई।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल नगरी के द्वारा वृक्षारोपण पखवाड़ा के तेरहवें दिन नगरी-सिहावा और धमतरी जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम आमाबाहार, रिसगांव, जोरातराई, गादुलबाहरा, संदबाहरा के ग्राम प्रमुखों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वृहद वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने विडियो काल कर कुशलक्षेम जाना तथा टीकाकरण कराने हेतु अपील भी किया। 
पौधारोपण कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा महेंद्र नेताम, मंडल महामंत्री हृदय साहू, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, कोषाध्यक्ष महेश साहू, वरिष्ठ नेता सुक्रमसाय धु्रवा, सभापति श्यामन्त बिसेन, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रूपेन्द्र साहू, रामेश्वर साहू, मंडल मंत्री बीरबल पदमाकर, रिसगांव सरपंच ममता अग्रवानी, पंचम कश्यप, गजेन्द्र पदमाकर बुथ अध्यक्ष राजाराम मरकाम, बुथ अध्यक्ष जोरातराई गंगाराम परदे, करही बुथ अध्यक्ष सुभाष अग्रवानी, रिसगांव दुलारू राम मरकाम, राजेंद्र कश्यप, दीनदयाल मरकाम, सुरेंद्र कश्यप, चिंताराम नेताम, योगेश अग्रवानी, जयराम मरकाम, शिवप्रसाद नेताम,पीलाराम नेताम, कपिल देव, कोमलसिंह नेताम, चन्द्र कुमार अग्रवानी, मंगल सिंह नाग, डॉ.दुर्गेश साहू उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट