धमतरी
नगरी, 6 जुलाई। भाजयुमो मंडल नगरी के कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 7 में स्वामी विवेकानंद वार्ड में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उस स्थान की साफ-सफाई व उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है।
युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष राजा पवार ने स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्वामी का उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाए, का आह्वान युवाओं को सदा प्रेरित करता है। स्वामी के अमूल्य विचार सदियों तक आने वाले युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे स्वामी जी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निखिल साहू, सांसद प्रतिनिधि विकास बोहरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य बलजीत छाबड़ा, गौरव तिवारी, मनीष शर्मा, संत कोठारी, युवा मोर्चा महामंत्री यशवंत साहू, गज्जू शर्मा, शहर अध्यक्ष राजा पवार, विकास जैन, नेहाल देवांगन, संजय निर्मलकर, नानेश संचेती,भगबति निर्मलकर, बीजन बाई उपस्थित थे।


