धमतरी

डॉ. मुखर्जी एक सच्चे राष्ट्रभक्त एवं प्रखर वक्ता थे-अकबर कश्यप
06-Jul-2021 6:48 PM
डॉ. मुखर्जी एक सच्चे राष्ट्रभक्त एवं प्रखर वक्ता थे-अकबर कश्यप

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 जुलाई।
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती  पर आज भाजपा मंडल बेलरगांव के ग्राम बिरगुड़ी के शक्ति केंद्र में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष बेलरगांव अकबर कश्यप ने कहा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। वो एक सच्चे राष्ट्रभक्त एवं प्रखर वक्ता थे, जिन्होंने भारत के विकास में अहम भूमिका निभाई। देश की एकता के लिए उन्होंने योगदान दिया और उनके विचार करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं, धारा 370 हटाने के लिए उन्होंने अपने प्राण की आहुति दे दी। 

भारत को अखंड बनाने की स्वप्न दृष्टा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखी थी। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे साकार कर दिखाया। 
इस अवसर पर महामंत्री द्वय मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे,मडंल उपाध्यक्ष मोहन पुजारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मडंल अध्यक्ष उमेंद्र दीवान, युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक साहू, किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश साहू, बिरगुड़ी उपसरपंच राजेश कश्यप, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी केशांत गुप्ता सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट