धमतरी

गुरु ज्ञान ही नहीं, चरित्र भी गढ़ते हैं- साध्वी प्रज्ञा भारती
11-Jul-2025 3:44 PM
गुरु ज्ञान ही नहीं, चरित्र भी गढ़ते हैं- साध्वी प्रज्ञा भारती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नगरी, 11 जुलाई। गुरु पूर्णिमा पर कर्णेश्वर धाम में साध्वी प्रज्ञा भारती का आगमन हुआ। कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने उनका अभिनन्दन किया।

कर्णेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना उपरांत गुरु और शिष्य परम्परा के पावन पर्व गुरू पूर्णिमा का महत्व समझाते हुए साध्वी प्रज्ञा दीदी ने कहा कि गुरु ही अज्ञान के अंधरे से ज्ञान प्रकाश की ओर ले जाते हैं।

महानदी आरती में भाग लेने आई साध्वी ने कहा कि महानदी उद्गम स्थल से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। वे  चाहती हैं- पूरे छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी के उद्गम स्थल का विकास निरन्तरता के साथ हो।  वरिष्ठ ट्रस्टी प्रकाश बैस ने कर्णेश्वर धाम में सावन महोत्सव सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों की जानकारी दी। ट्रस्ट उपाध्यक्ष रवि शंकर दुबे ने साध्वी  प्रज्ञा दीदी का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

इस दौरान ट्रस्ट के सचिव भरत निर्मलकर, सह सचिव द्वय राम भरोसा साहू,मोहन पुजारी, रवि भट्ट,हनी कश्यप,राम लाल श्रीमाली, अनिरुद्ध साहू, बलराम साहू,महेंद्र कौशल, उत्तम साहू, योगेश साहू,प्रेमलता नागवंशी, डोमार मिश्रा, विनोद पूरी गोस्वामी आदि की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट