धमतरी

रोगों से लडऩे के लिए 300 बच्चों को पिलाया स्वर्ण प्राशन औषधि
31-May-2025 5:18 PM
रोगों से लडऩे के लिए 300 बच्चों को पिलाया स्वर्ण प्राशन औषधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 धमतरी, 31 मई।
नगर निगम और शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक ने शुक्रवार को स्वर्ण प्राशन संजीवनी कार्यक्रम किया। इसमें शून्य से 16 साल तक के करीब 300 बच्चों को स्वर्ण प्राशन औषधि दी गई। इसका उद्देश्य बच्चों का स्वास्थ्य मजबूत करना है। कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा, स्वास्थ्य समिति के सभापति नीलेश लूनिया और जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चंद्राकर मौजूद रहे। संचालन आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवध पचौरी ने किया। वे दो साल से यह योजना चला रहे हैं।
डॉ. पचौरी ने कहा कि स्वर्ण प्राशन से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

 रोगों से लडऩे की ताकत बढ़ती है। वजन बढ़ता है और कुपोषण कम होता है। याददाश्त तेज होती है, पाचनतंत्र सुधरता है। एलर्जी और बार-बार बीमार पडऩे की समस्या घटती है। यह कार्यक्रम हर महीने पुष्य नक्षत्र के दिन होता है। आयुर्वेद में इसे शुभ माना गया है। जिला न्यायालय के पीछे स्थित आयुष पॉलीक्लिनिक में सेवा निशुल्क दी जाती है। अभिभावकों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखा। बच्चों में इसके असर को देखकर उन्होंने नगर निगम और आयुष विभाग का आभार जताया। यह पहल बच्चों का स्वास्थ्य सुधार रही है। साथ ही आयुर्वेद के प्रति विश्वास और जागरूकता भी बढ़ा रही है।


अन्य पोस्ट