धमतरी

नरहरा में प्रशिक्षण, अफसरों ने किया निरीक्षण
30-Sep-2024 3:14 PM
नरहरा में प्रशिक्षण, अफसरों ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 30 सितंबर।
नगरी के पर्यटन स्थलों में से एक नरहरा में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण का एसडीएम और सीईओ नगरी ने निरीक्षण किया। प्रशिक्षक टिकेश्वर की उपस्थिति में प्रशिक्षुगण से चर्चा की गई। बीते दिनों में संचार कौशल, वेशभूषा, हॉस्पिटैलिटी (मेजबानी) प्रस्तुतिकरण, व्यवहार गुण, अतिथि परिचय प्रक्रिया आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

व्यावहारिक अभ्यास की और आवश्यकता है। अभ्यास के द्वारा प्रस्तुतीकरण, मॉक अतिथि सत्कार तथा नरहरा की विशेषताओं को बताने का अभ्यास आगामी दिवस में किया जाना है। साथ ही बॉडी लैंग्वेज, आई कांटेक्ट (आत्मविश्वास) शैली की अभ्यास के द्वारा और बेहतर करने की आवश्यकता है। प्रशिक्षक से आगामी दिनों में अभ्यास कराने की सहमति ली गई। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की लिखित कॉपी उपलब्ध हो पाए, तो नरहरा के अन्य साथियों को सीखने में सहायता मिल सकती हैं। 

15 से 20 फीट की ऊंचाई से गिरता है पानी
नरहराधाम में करीब 15 से 20 फीट की ऊंचाई पर चट्टानों से गिरते इस जलप्रपात में लोग बैठकर शांति पूर्वक स्नान व प्रकृति का विहार करते हैं, लेकिन छोटे से दिखने वाले इस जलप्रपात में पानी का बहाव तेज होने पर इनकी आवाज दूर तक सुनाई देती है। नरहरा जलप्रपात के एक छोर में माता नारेश्वरी देवी का मंदिर है, जिसे स्नान आदि क्रिया करने के बाद भक्त दर्शन करने जाते हैं। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, गार्डन, पेयजल और सुरक्षा की व्यवस्था धमतरी जिला प्रशासन द्वारा किया है। प्रतिदिन यहां सैकड़ों की संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। 24 लाख का प्रस्ताव भेजा गया ो

सरकार ने पर्यटन विकास को लेकर कार्ययोजना बनाई है। नरहरा धाम में भी पर्यटन विकास होगा। जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए करीब 24 लाख रुपए के प्रस्ताव को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने सहमति दे दी है। राशि स्वीकृति के पहले 19 सितंबर को मनरेगा अधिकारी धरम सिंह के साथ पर्यटन बोर्ड मंडल के विजय परमार समेत 2 सदस्यीय टीम नरहरा धाम पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने जलप्रपात में रेलिंग, वॉच टावर, प्रशिक्षण कक्ष, मंदिर गेट, लाइटिंग व्यवस्था आदि काम कराए जाएंगे। 


अन्य पोस्ट