धमतरी

विश्वकर्मा जयंती पर नपं अध्यक्ष ने कारीगरों को धरती का भगवान कहा
18-Sep-2024 3:21 PM
विश्वकर्मा जयंती पर नपं अध्यक्ष ने कारीगरों को धरती का भगवान कहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 18 सितंबर।
नगर में इस बार भी निर्माण एवं तकनीक से जुड़े लोगों द्वारा विश्वकर्मा जयंती मनाया गया। 
नगर पंचायत ने जल आवर्धन केन्द्र मे एवं राजमिस्त्री संघ ने मंडी प्रागण में श्रृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने धरती को सुंदर बनाने वाले सभी कारीगरों को धरती का भगवान होने की संज्ञा दी। 
मंगलवार को वाटर फिल्टर प्लांट में नगर पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों ने विधि विधान से पूजा पाठ कर विश्वकर्मा जयंती मनाई। 

इस मौके पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत एक पेड़ माँ के नाम वाला वृक्षारोपण किया गया। नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिसमें पार्षद मनीष साहू, राखी चंद्राकर, उत्तम साहू, डुमेश साहू, सीएमओ महेन्द्रराज गुप्ता, भोजराज सिन्हा, गैंदलाल साहू, भूपेंद्र, नवीन, विजय आदि कर्मचारी शामिल हुए। इसी तरह पुरानी मंडी में राजमिस्त्री संघ ने विश्वकर्मा जयंती मनाई। जिसमें भव्य शोभायात्रा निकाल प्रतिमा स्थापित की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर का स्वागत तोमनलाल सोनबेर, ओमप्रकाश यादव, हरिश देवांगन आदि ने किया। 

नगर के प्रथम नागरिक श्री चंद्राकर ने सभी श्रमवीरों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा ने ही समाज में स्थापित किया है। उनकी कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है, वें शिल्प और वास्तुकला में निपुण थे, इसलिए उन्हें दुनिया का पहला इंजीनियर कहा जाता है।
 


अन्य पोस्ट