धमतरी

धमतरी में बारिश का रेड अलर्ट
10-Sep-2024 2:25 PM
धमतरी में बारिश का रेड अलर्ट

102 फीसदी मुरूमसिल्ली भरने पर ऑटोमेटिक खुला साइफन

गंगरेल में रिकॉर्ड 1.18 लाख क्यूसेक आवक, महानदी में छोड़ रहे 25 हजार पानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी, 10 सितंबर।
जिले में भारी बारिश से नदी-नाले एक बार फिर उफान पर आ गई है। धमतरी समेत पड़ोसी जिले कांकेर में बीते 24 घंटे से रूक-रूककर बारिश हो रही है। अच्छी बारिश से 2 साल बाद एशिया का पहला ऑटोमेटिक साइफन मुरूमसिल्ली बांध 102 प्रतिशत भरा है। ऐसे में 36 साइफन से ऑटोमेटिक पानी का डिस्चार्ज होने लगा है। इस बांध का निर्माण 1923 में हुआ था। 

गंगरेल बांध में करीब सवा लाख क्यूसेक पानी की आवक के बाद बांध के 5 गेट खोलकर महानदी में 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। 90 प्रतिशत भर गया है। कांकेर से लगातार पानी की आवक को ध्यान में रखकर जल संसाधन विभाग ने नदी तटीय गांव में अलर्ट जारी किया है। 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब बना है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा तथा उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने संभावना है। इसके प्रभाव से भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिले में है। 

धमतरी, गरियाबंद, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जहां भारी बारिश की संभावना है। 

पीडब्ल्यूडी कार्यालय में आकाशीय बिजली गिरी
धमतरी में बारिश के साथ हवा भी तेज हैं, जहां पर सोमवार की रात पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर के पेड़ में बिजली गिरी, जिसमें पेड़ दो भागों में विभक्त हो गया है, बिजली गिरी उस टाइम पर विभाग के कर्मचारी भी कार्यालय में मौजूद थे,अपना कागजी कार्य पर लगे हुए थे, और अचनाक से ये घटना हो गई, लेकिन बिजली पेड़ पर ही गिरी जिससे किसी प्रकार जान की हानि नही हुई और सभी सुरक्षित है। कार्यालय में मौजूद अधिकारी कर्मचारी ने बताया कि अचानक तेज गर्जना के बाद बिजली गिरी इस टाइम पर सब कार्यालय में बैठे थे। अंदर बैठने से किसी को जान की हानि नहीं हुई। काफी देर तक लाइट बंद रहा। यह बताया जा रहा है पेड़ में बिजली गिरने से जनरेट केबल भी जल गया और चिंगारियां फेकने लगी, ट्रांसफार्मर से लगा हुआ है,और एक फेस बंद हो गया,पेड़ दो भागों में बट जाने से रास्ता बाधित हो गया जिसे तत्काल मजदूर बुला कर पेड़ को कटवाना पड़ा इसके बाद हटाया गया। 
 


अन्य पोस्ट