धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 5 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश प्रशिक्षित मनरेगा मेट महासंघ के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम अनुविभागीय अधिकारी नगरी को ज्ञापन सौंपा गया।
बता दें प्रशिक्षित मनरेगा मेट महासंघ द्वारा अपनी मांग पर समस्त जिलों में भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी के अंतर्गत लिए गए कार्यों का मजदूर एवं मेट का पारिश्रमिक राशि नही मिला है। मेट भुगतान राशि के सबंध पूर्व में भी अवगत के साथ तत्काल कार्रवाई हेतु मांग रखा गया था, जिसके संबंध में अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे विषम परिस्थिति में मेट मजदूर जो मनरेगा मेटों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जिसके संबंध में नगरी एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि यह ज्ञापन प्रदेश संगठन के आव्हान पर सभी जिलों में ज्ञापन दिया जा रहा है।
सभी मजदूरों एवं मेटों का लंबित भुगतान पारिश्रमिक राशि तत्काल दस दिवस के भीतर किए जाने की मांग प्रदेश संघ के द्वारा की गई है। अगर दस दिवस के भीतर भुगतान नहीं होता है तो मेट और मजदूर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर उतरने की बात कही हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश मनरेगा मेट संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डीके यादव, लोकेश पटेल,उत्तम यादव,ब्लॉक सचिव मनोज कश्यप,सुरेश नाग जीवन ध्रुव रहेश मराई अमन राज दानेश सोरी कलस्टर,अध्यक्ष रमेश ध्रुव, विनोद मंडावी कलस्टर अध्यक्ष ठाकुर राम साहू, जागेश्वर नेताम,अनूप कुमार नेताम,अग्रचंद नेताम शिव कुमार,गोपाल राम कावडे,जागेश्वरी टेकाम कलस्टर,अध्यक्ष मंजू लता मरकाम, ज्योति मंडावी सभी मनरेगा पदाधिकारी मेट उपस्थित रहे।


