दन्तेवाड़ा
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
06-Jul-2021 8:36 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 6 जुलाई। देशभर में बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मुख्य मार्ग स्टार पेट्रोल पंप पर ब्लॉक कांग्रेस बचेली के द्वारा थाली और ताली बजाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पेट्रोलियम उत्पादों के साथ-साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं की दरों में बेहताशा वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता परेशान हंै। कांग्रेसियों द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान ब्लॉक कंाग्रेस के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे