दन्तेवाड़ा
भाजपा के कई पदों पर दंतेवाड़ा के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, दंतेश्वरी माता से मांगा आशीर्वाद
03-Jan-2021 9:36 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने शेख नजमुल हक
किरंदुल, 3 जनवरी। भाजपा प्रदेश संगठन ने किरंदुल निवासी शेख नजमुल हक को अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया है। साथ ही प्रदेश के भाजपा संगठन ने राज्य के विभिन्न प्रमुख पदों पर दंतेवाड़ा के जनप्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी दी है।
भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने नवनियुक्त प्रदेश और जिला पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए सभी को बधाई दी। सम्मान समारोह के बाद नव नियुक्त अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष नजमुल हक, प्रदेश महामंत्री अनु.जनजाति नंदलाल मुड़ामी, ओजस्वी भीमा मंडावी एवं अन्य पदाधिकारियों के प्रशंसक तथा भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता विशाल रैली की शक्ल में माँईजी के दर्शन करने मंदिर पहुंचे, जहां मां दंतेश्वरी के समक्ष माथा टेक कुशल नेतृत्व का आशीर्वाद मांगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे