दन्तेवाड़ा

पटवारी हड़ताल माहभर से जारी
15-Nov-2026 5:01 PM
पटवारी हड़ताल माहभर से जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 15 नवंबर
। छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी हड़ताल संघ के आह्वान पर दंतेवाड़ा इकाई द्वारा हड़ताल जारी है। दंतेवाड़ा में हड़ताल के एक माह पूर्ण हो चुके हैं। दंतेवाड़ा इकाई द्वारा आंवराभाटा स्थित दुर्गा मंडप में धरना दिया जा रहा है। इसके  उपरांत भी शासन द्वारा मांगों पर कार्यवाही सिफर है।
     उल्लेखनीय है कि संघ द्वारा वेतन विसंगति दूर करने और पटवारी कर्मियों के पदोन्नति की मांग लंबे समय से की जा रही है। शासन द्वारा सभी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाता है। इस सुविधा से पटवारियों को वंचित किया गया। जिससे उनके कार्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। संघ के पदाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा पीवी एप में मूलभूत खामियां हैं। इसके अंतर्गत भूमि का सत्यापन वास्तविक रूप से नहीं हो पाता है। जिससे किसानों को आगामी धान खरीदी के दौरान नुकसान की आशंका है। इस तरह से इस सत्यापन को स्थगित किया जाना चाहिए जिससे किसानों को किसी प्रकार की क्षति न हो।


अन्य पोस्ट