दन्तेवाड़ा

सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, नगदी और सट्टा-पट्टी जब्त
24-May-2026 10:03 PM
सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, नगदी और सट्टा-पट्टी जब्त

दंतेवाड़ा, 24 मई। दंतेवाड़ा पुलिस ने सट्टा खिलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
 दंतेवाड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चूड़ीटिकरा पारा क्षेत्र में एक व्यक्ति लोगों से रुपये-पैसे का दांव लगवाकर सट्टा नामक जुआ खिला रहा है।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को मौके से पकड़ा। आरोपी की पहचान वार्ड क्रमांक 05, भट्टीपारा निवासी सूरज मिश्रा के रूप में हुई है।  आरोपी के कब्जे से 1,200 रुपये नकद, 9 सट्टा पट्टी और एक बॉल पेन बरामद किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन और थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में की गई।
 


अन्य पोस्ट