दन्तेवाड़ा

राष्ट्रीय लोक अदालत आज
12-Dec-2025 10:12 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत आज

दंतेवाड़ा, 12 दिसंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में  अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को आयोजित की जाएगी। इस दौरान लम्बे समय से लंबित मामलों का त्वरित निदान  किया जाएगा।

 लोक अदालत एक ऐसा मंच है, जहां न्यायालयीन प्रकरणों का  सौहार्दपूर्ण तरीके से समझौता कर सालों के विवाद का त्वरित निपटारा किया जाता है। इस क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के द्वारा इस वर्ष के अंतिम लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर को किया जा रहा है। आयोजित होने वाले लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, दिवानी मामले, चेक बाउंस के मामले, यान वसूली के मामले, मोटर दुर्घटना दावा, ट्राफिक चालान का निराकरण होगा, साथ ही ऐसे मामले जो न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुए है, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से उनका भी निराकरण किया जायेगा। इसमें बैंक वसूली, विद्युत बकाया, जल एवं कर सम्पति बकाया, टेलीफोन बिल जैसे मामले शामिल रहेंगे।

सेहत की होगी जांच

नेशनल लोक अदालत की खण्ड पीठ जिला एवं सत्र न्यायालय में बनेगी। साथ ही व्यवहार न्यायालय सुकमा, व्यवहार न्यायालय बीजापुर एवं व्यवहार न्यायालय बचेली में भी खंडपीठ का गठन किया गया है। लोक अदालत में आने वाले पक्षकारों के लिए न्यायालय परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था जिला अस्पताल की समन्वय से की जा रही है।


अन्य पोस्ट