दन्तेवाड़ा

किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटने के निर्देश
28-Nov-2025 9:22 PM
किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटने के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 28 नवंबर। चुनाव आयोग के निर्देशन में मतदाता सूची का विशेष कारण पुनरीक्षण अभियान तेज गति से संचालित किया जा रहा है। जिससे निर्धारित समय सीमा में मतदाता सूची का अद्यतन संपन्न हो सके।

 जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता सूची अद्यतन कार्य का भौतिक सत्यापन कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लोकांश एल्मा मतदान केंद्र - 80, कतियाररास पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली। इसके उपरांत मतदान केंद्र- 97, दंतेवाड़ा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अंतर्गत समीक्षा की गई। श्री एल्मा ने किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटने के निर्देश दिए।

उन्होंने बीएलओ को घर-घर सर्वे, नाम जोडऩे, संशोधन और विलोपन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन कर आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान संबंधित कर्मचारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट