दन्तेवाड़ा

साफ धान लाएं किसान - विधायक
16-Nov-2025 9:36 PM
साफ धान लाएं किसान - विधायक

दंतेवाड़ा, 16 नवंबर। दंतेवाड़ा में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान  खरीदी का शनिवार को विधिवत् उद्घाटन किया गया। विधायक दंतेवाड़ा द्वारा उपार्जन केंद्र में गरिमामय समारोह के दौरान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी आरंभ की गई।

इस क्रम में किसानों को संबोधित करते हुए विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि राज्य सरकार पंजीकृत किसानों से धान खरीदने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। इसके लिए शासन द्वारा सभी तैयारियां पहले से कर ली गई हैं। उन्होंने किसानों से धान बिक्री हेतु पूरी तैयारी कर साफ-सुथरा, अच्छी गुणवत्ता वाला धान उपार्जन केंद्रों तक लाने की अपील की। गाँव और जिले का नाम गौरवान्वित हो। उन्होंने किसानों से अपील में कहा कि खराब, धूल-मिट्टी मिश्रित धान उपार्जन केंद्रों में न लाया जाए।

दंतेवाड़ा के सभी 15 धान उपार्जन केंद्रों में इस खरीफ सत्र में  में 13,000 से अधिक किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है।जिनके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार पंजीकृत किसानों से धान खरीदी बायोमेट्रिक पद्धति से की जाएगी। जिससे वास्तविक हितग्राही लाभान्वित हो। किसानों को धान खरीदी खरीदी केदो में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन में 6000 सेट शौचालय और पेयजल व्यवस्था शामिल है ।

 धान खरीदी 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप के माध्यम से टोकन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के अनुसार पतला धान 2389 रुपये और मोटा धान 2369 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। कृषक सहायता राशि जोडक़र धान खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदा जाएगा। धान खरीदी के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस अवसर बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।


अन्य पोस्ट