दन्तेवाड़ा
वरिष्ठ खिलाडिय़ों का सम्मान व फें्रडली मैच आकर्षण का केंद्र रहा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली/किरंदुल, 9 नवंबर। किरंदुल में हॉकी खेल के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हॉकी संघ दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन, मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के तत्वावधान और बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के सहयोग से शताब्दी उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। बचेली और किरंदुल टीमों के बीच रोमांचक फें्रडली मैच आयोजित हुआ, जिसमें दर्शकों ने खिलाडिय़ों का जोश बढ़ाया।
समारोह में वरिष्ठ हॉकी खिलाडिय़ों मुरली चिंचोलकर, डी.आर. यादव और ए.पी. एक्का का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि एनएमडीसी परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक के के.पी. सिंह, पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, उप महाप्रबंधक केएल नागवेणी, एसके पांडे, राजेश संधू, शशि भूषण महापात्रा, तेज प्रकाश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इंटक यूनियन सचिव ए.के. सिंह ने युवाओं से मैदान में उतरकर हॉकी के स्वर्णिम युग को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल खेल के सुनने में इतिहास को याद करना बल्कि नई पीढ़ी को हॉकी के प्रति प्रेरित करना भी है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि आज सोशल मीडिया से अलग होकर मैदान में उतरे और देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी में अपना योगदान दें।
इंटेक्स यूनियन किरंदुल ने कार्यक्रम का आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा हॉकी के प्रति नई ऊर्जा और आकर्षण पैदा किया।


