दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 23 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में बादलों की आंख-मिचौली जारी है। इसके साथ-साथ किसानों द्वारा धान की कटाई और मिंजाई भी तेज़ी से की जा रही है। किसान मौसम के रुख को देखते हए खेतों मे खड़ी धान की फसल काटने में जुटे हुए हैं। जिससे पके हुए धान को सुरक्षित खलिहान में पहुंचाया जा सकें। ऊसर भूमि में धान की कटाई अंतिम चरण में है। इस दौरान खंड वर्षा से किसानों को दो- चार होना पड़ रहा है। मौसम की मार से किसान जूझते नजर आ रहे हैं। किसानों द्वारा धान की नमी को कम करने हेतु खेतों में ही धान सुखाया जा रहा है। जिन किसानों ने धान काट लिया है, उसे खलिहान में पहुंच रहे हैं, जिससे धान की मिंजाई की जा सके। राज्य शासन द्वारा 15 नवंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से धान की खरीदी की जाएगी। इस दौरान एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से ही धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदा जाएगा।


