दन्तेवाड़ा

बारिश से धान कटाई पर असर
19-Oct-2025 7:20 PM
बारिश से धान कटाई पर असर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 19 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में किसानों द्वारा खेतों में धान की कटाई तेजी से की जा रही है, वहीं बारिश की वजह से धान कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि विगत् एक सप्ताह से मौसम साफ होने के फलस्वरुप धान की कटाई हेतु किसान खेतों में जुट गए थे वहीं कुछ किसानों द्वारा धान की फसल काट ली गई थी। इसके उपरांत धान को कोठारों में लाने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसी दौरान मौसम ने करवट ली। जिले के विभिन्न भागों में रविवार को बारिश हुई। जिससे धान की कटाई में लगे किसानों को भारी परेशानी हुई। वहीं जिन किसानों ने काटे हुए को धान को  खेत में रख दिया था। ऐसे धान को क्षति पहुंचने की आशंका है। ऐसे धान के सडऩे का खतरा पैदा हो गया है। जिससे किसान के चेहरे पर चिंता की  लकीरें नजर आ रही है। किसानों के मुताबिक वर्तमान बारिश से धान को नुकसान होने की आशंका है।


अन्य पोस्ट