दन्तेवाड़ा

दंतेश्वरी देवी की डोली दर्शन के लिए तांता
08-Oct-2025 10:19 PM
दंतेश्वरी देवी की डोली दर्शन के लिए तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 8 अक्टूबर। बस्तर दशहरा में शामिल होने के उपरांत दंतेश्वरी देवी की डोली बुधवार को दंतेवाड़ा पहुंची। इस दौरान देवी की डोली को आंवराभाटा स्थित भवन में विराजित किया गया। डोली के दर्शन हेतु जिलेवासियों का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा देवी के दर्शन किए गए। इसी क्रम में आराध्य देवी को पुष्प अर्पित किए  गए। श्रद्धालुओं द्वारा  देवी की आरती उतारी गई।  उल्लेखनीय है कि शारदीय नवरात्रि के अष्टमी तिथि को दंतेश्वरी देवी की डोली जगदलपुर रवाना होती है।


अन्य पोस्ट