दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा को सर्वश्रेष्ठ जिला पर्यटन उन्नयन पुरस्कार
28-Sep-2025 10:03 PM
दंतेवाड़ा को सर्वश्रेष्ठ जिला पर्यटन उन्नयन पुरस्कार

दंतेवाड़ा, 28 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में दंतेवाड़ा जिला अपने बेहतरीन प्रयासों की वजह से भारत के नक्शे में स्थान हासिल करने में सफल रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा दंतेवाड़ा को सर्वश्रेष्ठ जिला पर्यटन उन्नयन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिले की ओर से अपर कलेक्टर राजेश पात्रे द्वारा उक्त सम्मान ग्रहण किया गया।

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने दंतेवाड़ा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा किए जा रहे नवाचारों को सराहनीय बताया। इसके फलस्वरूप दंतेवाड़ा द्वारा राष्ट्रीय स्तर में उपलब्धि हासिल की गई। इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति सचिव प्रमुख रूप से मौजूद थे। जिला प्रशासन द्वारा जिले के पर्यटक स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था।


अन्य पोस्ट