दन्तेवाड़ा

दशहरा उत्सव की तैयारी, 55 फीट का रावण बनेगा आकर्षण
23-Sep-2025 2:34 PM
दशहरा उत्सव की तैयारी, 55 फीट का रावण बनेगा आकर्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली,  23 सितंबर। छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति, बचेली द्वारा एनएमडीसी परियोजना और नगरवासियों के सहयोग से इस वर्ष दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। दो अक्टूबर को होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह आयोजन लगातार 48वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है, और हर बार की तरह इस बार भी बचेली नगरवासी उत्साह और उमंग के साथ शामिल होंगे।

समिति के महासचिव महेन्द्र कुमार साहू ने जानकारी दी कि इस बार 55 फीट ऊँचे रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। साथ ही झांकी और भव्य आतिशबाजी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।

 पुतला निर्माण और झांकी की तैयारियों में समिति के सक्रिय सदस्य — दिलीप चिराम, अखिलेश वर्मा, सुरेश कुमार, महेन्द्र ठमके, बंशीलाल कश्यप, भुनेश नेताम, रजत कुमार, रामेश्वर चिराम, हितेश विश्वकर्मा, इंद्रजीत हिरवानी, योगेश चंद्राकर, भोजप्रताप, झुमुक ठाकुर, प्रवीण चंद्राकर, कीर्तन साहु, गुलशन सोनी, सूर्यावर्मा, कीर्तन दीवान, योगेश उन्द्रा, संतोष वर्मा, भगवान सिंह, ध्रुव साहु, लोकेश कुशल साह और राजेन्द्र सोनी सहित अन्य सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

समिति का कहना है कि नगरवासियों के सहयोग और सभी सदस्यों की मेहनत से दशहरा पर्व को इस बार और भी भव्य रूप में मनाया जाएगा। रावण दहन के साथ जब आतिशबाजी आकाश में रोशनी बिखेरेगी, तो पूरा नगर उत्सव की उल्लासमयी छटा में सराबोर हो उठेगा।


अन्य पोस्ट