दन्तेवाड़ा
मनोज साहा बने नेता प्रतिपक्ष, सीएमओ को सौंपा नियुक्ति पत्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 19 सितंबर। जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार नगरपालिका परिषद बचेली में मनोज साहा को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया। गत दिनों उनकी नियुक्ति पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी पीटीएम कृष्णा राव को सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। जोश और जज्बे का माहौल रहा।
नेताओं ने मनोज साहा को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि वे विपक्ष की मजबूत आवाज बनकर नगर की जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाएँगे।
गौरतलब है कि मनोज लगातार तीन वर्षो से निर्वाचित पार्षद है, अपने साधारण, मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा के कार्यो के लिए नगर में विशेष पहचान रखते हंै। उनके नेतृत्व में विपक्ष की भूमिका और भी सशक्त व प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है। नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान जिला महामंत्री सलीम रजा उस्मानी, संतोष दुबे, उस्मान खान, फिरोज नवाब, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अविनाश सरकार, पार्षद विजय भोगामी, संजीव साव, देवेन्द्र नायक, ब्रम्हा सोनानी, मुन्ना कर्मा, आनंद सिंह, बालाजी डाकुआ, रघुकुमार व अन्य पार्षदगण और पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


