दन्तेवाड़ा

ने सम्मान के साथ दी विदाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली/किरंदुल, 7 सितंबर। एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के वरिष्ठ कर्मचारी टून्नाराम एवं नील कुमार भुआर्य के सेवानिवृत्त होने पर मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा सम्मान कर भावभीनी विदाई दी गई।
31 अगस्त को टून्ना राम 11 सी के क्रशिंग प्लांट से मास्टर एचईएम मेकेनिक ग्रेड वन एवं नील कुमार निक्षेप 14 से मास्टर एचईएम मेकेनिक के पद पर रिटायर्ड होने पर इंटक ने शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयेजन किया गया। जिसमें यूनियन के द्वारा जीवन के उज्जवल्ल भविष्य के लिए शुभकामनाएॅ देते हुए उन्हें स्मृति चिंह भेंट किया गया एवं उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों एवं योगदान के लिए आभार जताया।
इस दौरान श्रमिक संगठन के सचिव एके सिंह, अध्यक्ष विनोद कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यो, विभागीय प्रतिनिधि, ठेका श्रमिक सदस्य व अन्य सदस्यो की मौजूदगी रही।