दन्तेवाड़ा

कृष्ण-राधा रूप ने मनमोहा
01-Sep-2025 10:45 PM
कृष्ण-राधा रूप ने मनमोहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 1 सितंबर। बचेली नगर में गणेश उत्सव की छटा इस बार कुछ अलग ही रंग बिखेर रही है। बीआरसी (बचेली रीक्रिएशन क्लब) परिसर में इस वर्ष एक अनोखी और भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा में भगवान गणेश श्रीकृष्ण का स्वरूप धारण किए बांसुरी बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि पास में राधा स्वरूप में देवी का आसीन रूप भक्तों को अत्यंत आकर्षित कर रहा है।

प्रतिमा की कलात्मकता और दिव्यता देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। पूजा पंडाल में लगातार मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और आरती के स्वर गूंजते रहते हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। सुबह और शाम आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन कर रहे हैं और भक्ति-सागर में डूब रहे हैं। बीआरसी क्लब में हर वर्ष परंपरागत रूप से गणेशोत्सव मनाया जाता है, लेकिन इस बार की प्रतिमा ने उत्सव को और भी खास बना दिया है। गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि कला और संस्कृति के अनोखे संगम का प्रतीक बन गया है।


अन्य पोस्ट