दन्तेवाड़ा

बाढ़ पीडि़तों को कलेक्टर, अधिकारी -कर्मचारी फेडरेशन व छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच ने दिया एक दिन का वेतन
30-Aug-2025 10:32 PM
 बाढ़ पीडि़तों को कलेक्टर, अधिकारी -कर्मचारी फेडरेशन व छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच ने दिया एक दिन का वेतन

दन्तेवाड़ा, 30 अगस्त। दंतेवाड़ा में प्राकृतिक आपदा के कारण नागरिकों को अभूतपूर्व क्षति पहुंची। वर्तमान में बाढ़ पीडि़तों को नए सिरे से जीवन शुरू करना पड़ रहा है। इस चुनौतीपूर्ण समय में सहायता के हाथ आगे बढ़े हैं।

आपदा प्रभावितों की सहायता हेतु मानवीय पहल भी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल  दुदावत द्वारा निज वेतन का एक दिन की राशि आपदा राहत कोष में जमा कराया गया है। वहीं अधिकारी - कर्मचारी फेडरेशन के सदस्यों द्वारा भी एक दिन के वेतन की राशि जमा कराई गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच के सदस्यों ने भी एक दिन के वेतन की राशि जमा कराई है।   उक्त समस्त सहयोग राशि अनुमानित लगभग डेढ़ करोड़ रुपए होगी। जो आपदा प्रभावित को राहत सामग्री के रूप में सुविधा प्रदान करेगी।

 इस दौरान अधिकारी फेडरेशन अरविंद यादव, जिला महामंत्री, दिलीप शर्मा, एस.के. अबंस्ट, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ प्रांत अध्यक्ष संजय सिंह, जिला संचालक अशोक नाग, संतोष मिश्र और उदय शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट