दन्तेवाड़ा

बाढ़ से चरमराई पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने रात-दिन जुटे इंजीनियर, टंकियों की बहाली का कार्य तेजी पर
28-Aug-2025 10:37 PM
बाढ़ से चरमराई पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने रात-दिन जुटे इंजीनियर, टंकियों की बहाली का कार्य तेजी पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 28 अगस्त। हाल ही में आई बाढ़ त्रासदी से नगर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। बाढ़ के चलते नगर का इंटेक वेल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे नियमित जलापूर्ति बाधित हो गई। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए जिला एवं नगरीय प्रशासन का तकनीकी अमला लगातार बहाली कार्य में जुटा हुआ है।

नगर में 4 पानी टंकीयों को भरने हेतु नगरीय प्रशासन के सहायक संचालक श्री जयंत सिन्हा, उप सहायक संचालक श्री पूरनिक ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री अमर चौहान, सहायक अभियंता कोंडागांव नगर पालिका श्री बृजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन पर वैकल्पिक ट्यूब से सम्प वेळ के माध्यम से पानी टंकी चालू करने का कार्य किया जा रहा है नगरीय प्रशासन के इंजीनियरों द्वारा रात दिन निरंतर कार्य किया जा रहा है जिसकी खुद निगरानी कार्यपालन अभियंता द्वारा किया जा रहा है कार्यपालन अभियंता द्वारा चर्चा किया गया जिसमे कार्यपालन अभियंता द्वारा बताया गया की कटेकल्याण ओवर हेड टेंक को चार्ज किया गया है

आज जी ए डी कालोनी पानी टंकी में कार्य जारी है कल शाम तक बहाली की पूर्ण तैयारी है आगामी 2-4 दिनों में बाकी के 2 टंकी पुराना हाट बाजार, हुडक़ो कॉलोनी को चालू किया जायेगा नगरीय प्रशासन द्वारा दंतेवाड़ा जिला के समस्त इंजीनियरों की ड्यूटी पानी बहाली हेतु दंतेवाड़ा नगर पालिका में की गयी जिनमे नगर पालिका किरन्डुल इंजीनियर टी आर सिन्हा, नगर पालिका बड़े  बचेली इंजीनियर संतोष नेगी, नगर पंचायत गीदम इंजीनियर मुकेश कोर्राम एवं नगर पालिका के जल विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें


अन्य पोस्ट