दन्तेवाड़ा

महालक्ष्मी महिला मंडली ने धूमधाम से मनाया सावन झूला महोत्सव
30-Jul-2025 10:29 PM
महालक्ष्मी महिला मंडली ने धूमधाम से मनाया सावन झूला महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 30 जुलाई। रविवार को बंगाली क्लब बचेली में महालक्ष्मी महिला मंडली के तत्वावधान में आयोजित सावन झूला महोत्सव ने महिलाओं के उत्साह और सांस्कृतिक रंगों को जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से सावन झूले का आनंद लिया और यूपी-बिहार की उत्तर भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए कजरी और सावन गीतों की मधुर प्रस्तुति दी। साथ ही, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

महोत्सव में श्रृंगार और खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद और पालिका अध्यक्ष की पत्नी गीतांजलि जायसवाल और विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष पूजा साव रहीं।

आयोजन की मुख्य कार्यवाहक लक्ष्मी तिवारी ने मंडली के सदस्यों, उपस्थित महिलाओं और अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन रीना सिंह चौधरी ने किया, जिसने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया। यह आयोजन सांस्कृतिक एकता और महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत उदाहरण रहा।


अन्य पोस्ट