दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 12 जुलाई। प्रदेश की राजधानी रायपुर में लखपति दीदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के विभिन्न उपाय, रणनीतियों और आगामी कार्य योजना पर चिंतन - मंथन किया गया।
ज्ञात हो कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इनमें से लखपति दीदी विशेष स्थान रखता है।
विभिन्न व्यवसायों का संचालन निकिता मरकाम नें इस कार्यशाला में सबका ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने बताया कि अपने व्यापार की शुरुआत सब्जी व्यवसाय से की। जिसे उन्होंने 2 लाख रुपए कमाए। इसके उपरांत आम और जामुन के उत्पाद बनाए और विक्रय किये। जिससे उन्हें 1 लाख रुपए की आमदनी हुई। आज निकिता विभिन्न व्यवसायों का सफल संचालन कर रही हैं। इनमें किराना दुकान और वेल्डिंग शॉप प्रमुख रूप से शामिल हंै।


