दन्तेवाड़ा

गुरुपूर्णिमा पर भाजपा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और संतों का किया सम्मान
11-Jul-2025 9:19 PM
गुरुपूर्णिमा पर भाजपा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और संतों का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 11 जुलाई। गुरुपूर्णिमा पर भारतीय जनता पार्टी बचेली मंडल द्वारा प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार क्षेत्र के वरिष्ठ और सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा संतों का उनके निवास स्थान पर जाकर आत्मीय सम्मान किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शाल, श्रीफल भेंटकर व तिलक लगाकर गुरुजनों एवं संतों के प्रति आभार प्रकट किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत हाल ही में शासकीय हाई स्कूल बड़े बचेली से सेवानिवृत्त हुए डीके सोनी के निवास से की गई, जहां उन्हें शाल व श्रीफल भेंटकर तिलक कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात वरिष्ठ शिक्षिका पुष्पा वर्मा एवं एलिजाबेथ लाल के निवास जाकर गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें भी शाल-श्रीफल के साथ सम्मानित किया गया।

शिक्षकों के सम्मान के उपरांत नगर के वरिष्ठ संत पुजारी श्यामल पंडित तथा दास पंडित जी के निवास जाकर उन्हें भी सम्मानपूर्वक शाल और श्रीफल भेंट किए गए तथा उनका आशीर्वाद लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा बचेली मंडल के प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती, नगरपालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी, मंडल महामंत्री सुदीप्ता शेखर मंडल,  झिलकी नाग,कोषाध्यक्ष सूरज जायसवाल, ओम प्रकाश जैन, अनुसुइया भोपले, ऊषा किरण पात्रे, पार्षद धनसिंह नाग, दीपक सरकार, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज सिंह, कुकु, अरुणा टंडन, नीलिमा सरकार तथा युवा मोर्चा के सक्रिय सदस्य नरेश, रवि, शिप्रा विश्वास, रागिनी, प्रियंका नाग आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी बचेली ने गुरु-परंपरा की गरिमा को नमन करते हुए समाज को यह संदेश दिया कि शिक्षा और संस्कार देने वाले गुरुजन एवं संत हमेशा सम्मान के पात्र होते हैं।


अन्य पोस्ट