दन्तेवाड़ा

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य, टीम भावना और कीर्तिमान उत्पादन के लिए यूनियन ने सराहा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली/किरंदुल, 6 जुलाई। एनएमडीसी बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के परियोजना प्रमुख रहे संजीव शाही के अधिशासी निदेशक पद पर पदोन्नति होने एवं स्थानांतरण मुख्यालय हैदराबाद होने पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर संगठन द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ, गांधी टोपी, तिरंगा गमछा, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
संजीव शाही ने एनएमडीसी की दोणामलै और बचेली परियोजनाओं में लंबी सेवा के बाद लगभग एक वर्ष किरंदुल परियोजना में कार्य करते हुए उत्पादन और डिस्पैच के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए। वे एक मृदुभाषी, अनुभवी माइनिंग इंजीनियर और कुशल प्रशासक के रूप में पहचाने जाते हैं। परियोजना में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित कर टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया।
इस दौरान संगठन के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव एके सिंह, चिन्नास्वामी, प्रशांत ठाकुर, दिलीप सिंह, बिजी प्रदीप, महेश कुमार मल्लाह, पतिराम बघेल, ओंम कुमार साहू, राकेश लाल, रविश तिवारी, राजेन्द्र पटनायक, त्रिलोक बांधे व अन्य की मौजूदगी रही।