दन्तेवाड़ा
.jpg)
दंतेवाड़ा, 20 जून। जिला प्रशासन द्वारा समाज कल्याण विभाग के कार्यों का बुधवार को जायजा लिया गया। इस दौरान गीतम विकासखंड अंतर्गत संस्थाओं का अवलोकन किया गया।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विकासखण्ड गीदम के हारम स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नर सेवा नारायण सेवा वृद्धा आश्रम पहुंचे। उन्होंने संस्था में निवासरत् निराश्रित वरिष्ठजनों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम और स्वास्थ्य के संबंध में आत्मीयता पूर्वक चर्चा की।
इस दौरान यहां उन्होंने वृद्धजनों को दी जा रही रहवास और खानपान संबंधित सुविधाएं की जानकारी वृद्धा आश्रम के अध्यक्ष से लिया। मौके पर पैरालिसिस ग्रस्त दो वृद्धजनों के बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पताल भेजने के लिए भी उन्होंने प्रशासन के माध्यम से मदद देने की बात कही।
आश्रम के अध्यक्ष डीआर बघेल ने उन्हें अवगत कराया कि इस आश्रम में अभी 15 वरिष्ठजन निवास कर रहे है। वृद्धजनों के आवाजाही हेतु वाहन संबंधी सुविधा की मांग की गई। इस पर आश्रम को उपलब्ध कराने के संबंध में कलेक्टर नें सहमति जताते हुए शीघ्र ही वाहन उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया। साथ ही उन्होंने जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम को वृद्धजनों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, जनपद सीईओ बलराम ध्रुव एवं प्रभारी कार्यपालन अभियंता, आरईएस राजीव विजय टंडन मौजूद थे