दन्तेवाड़ा

तिरंगा यात्रा
17-May-2025 11:01 PM
तिरंगा यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा 17 मई। दंतेवाड़ा में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति से ओत- प्रोत नारों ने आकाश गुंजायमान किया।

रैली का शुभारंभ जिला मुख्यालय से किया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इसके उपरांत रैली निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक गौरव राय प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट