दन्तेवाड़ा

नेशनल लोक अदालत में 66 लाख से अधिक के अवार्ड पारित
11-May-2025 11:44 PM
नेशनल लोक अदालत में 66 लाख से अधिक के अवार्ड पारित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 11 मई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में दंतेवाड़ा सुकमा और बीजापुर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 4 हजार से अधिक मामलों का निदान गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा विजय कुमार होता द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप  प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। प्रधान न्यायाधीश द्वारा अपने संबोधन में अधिक से अधिक प्रकरणों के समाधान हेतु प्रेरित किया गया। जिससे लोक अदालत की सार्थकता सिद्ध हो सके।

प्रधान न्यायाधीश ने खंडपीठों का निरीक्षण भी किया।

उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर की 10 खंडपीठों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई। इस दौरान 4456 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें 4438 मामलों का समाधान किया गया। वही 66 लाख रुपए से अधिक के अवार्ड पारित किए गए।

गौरतलब है कि इस दौरान पक्षकारों को पौधे भी प्रदान किए गए। जिससे पर्यावरण संरक्षण - संवर्धन को प्रोत्साहन मिला।


अन्य पोस्ट