दन्तेवाड़ा

घर की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में एनएमडीसी रिटायर्ड कर्मी की मौत
09-May-2025 4:10 PM
घर की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में एनएमडीसी रिटायर्ड कर्मी की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 9 मई। नगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से  एनएमडीसी रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर करीब एक  बजे की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार 61 वर्षीय हेमंत रजक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपना मकान बना रहे थे, जो कि अंतिम चरण पर है। उसी कॉलोनी में राजेश सिंह नामक व्यक्ति के बन रहे मकान की छत पर पाईप लेने गये थे। बताया जाता है कि मकान की छत पर चढक़र पाईप को नीचे फेंक रहे थे, तभी उनका सिर बगल से गई तार की चपेट में आने पर करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पार्षद सलीम रज़ा उस्मानी, मनोज साहा, संतोष नेगी, पालिका सीएमओ पीटीएम कृष्णाराव, अभियंता व विद्युत विभाग के कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। जानकारी लगते ही पुलिस स्थल पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए अपोलो अस्पताल भेजा। घटना के बाद नगर में दुख का माहौल है। अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जानेे वाले हेमंत पिछले साल ही एनएमडीसी बचेली परियेाजना से सेवानिवृत्त हुए थे। वो मकान हाउसिंग बोर्ड में बनवा रहे थे। हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में उन्होंने पार्षद पद के लिए चुनाव भी लड़ा था।


अन्य पोस्ट