दन्तेवाड़ा

पालिका उपाध्यक्ष के नवीन कार्यालय का विधायक अटामी ने किया उद्घाटन
26-Apr-2025 11:16 PM
पालिका उपाध्यक्ष के नवीन कार्यालय का विधायक अटामी  ने किया उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 26 अप्रैल। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष व नगर पालिका उपाध्यक्ष बचेली सतीश प्रेमचंदानी के नवीन कार्यालय का 26 अप्रैल, शनिवार स्थानीय विधायक चैतराम अटामी ने उद्घाटन किया। इस दौरान स्वामी विशुद्धानन्द सरस्वती महाराज की उपस्थिति में स्थानीय पंडितों द्वारा विधि विधान से नवीन कार्यालय की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी, बचेली सीएमओ पीटीएम कृष्णाराव, अभियंता संतोष नेगी, मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती, पार्षद धन सिंह नाग, सलीम उस्मानी, बीना सिंह, बचेली किंरदुल पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह व शैलेन्द्र सिंह समेत पार्षद व अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

पांचवें दिन मुठभेड़ के लिए जा रही फोर्स, आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी जवान घायल

बीजापुर। गलगम से कर्रेगुट्टा की पहाड़ी की ओर जा रहे डीआरजी की टीम आईईडी की जद में आ गई। इस घटना में डीआरजी के पैर में चोट आने से वह घायल हो गए है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले पांच दिनों से लगातार कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में चल रहे अब तक के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के लिए गलगम से कर्रेगुट्टा पहाड़ी की तरह जा रहे जवान नक्सलियों के बिछाए आईईडी की चपेट में आ गए।

इस ब्लास्ट में डीआरजी के एक जवान के पैर में चोट आई है। उसे गलगम सीआरपीएफ कैम्प में लाया गया है। यहां जवान का प्राथमिक उपचार चल रहा है।

 


अन्य पोस्ट