दन्तेवाड़ा

आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण पखवाड़ा
11-Apr-2025 10:19 PM
आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण पखवाड़ा

गोदभराई के साथ स्वस्थ्य भोजन की दी जानकारी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 11 अप्रैल। पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा 2025 का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जा रहा है। जिसके तहत सुपोषण चौपाल का आयेाजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। साथ ही महिलाओं को बच्चा स्वस्थ रहने के लिए खान पान के बारे में जानकारी दी गई।

बच्चों को जंकफूड से दूर रहने एवं घर की बनी पौष्टिक खानादेने की सलाह दी गई। इस दौरान वार्ड क्रं. 14 की पार्षद किरण जायसवाल, परियेाजना सीडीपीओ अनिता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनित प्रधान, ज्योति पटेल, उर्मिला भारद्वाज, प्रतिभा नाग, गायत्री कश्यप मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट