दन्तेवाड़ा
पोषण पखवाड़े में विभिन्न आयोजन
11-Apr-2025 3:22 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 11 अप्रैल। दंतेवाड़ा में महिला और बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इस पखवाड़े की शुरुआत विगत 8 अप्रैल से की गई थी। इसमें बाइक रैली निकाल कर जागरूकता संचालित किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान में समस्त विभागों की भागीदारी करने निर्देशित किया गया है। जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अभियान का उद्देश्य कुपोषण का उन्मूलन करना है, जिससे बच्चों के 1000 दिन वास्तव में स्वर्णिम हो सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे