दन्तेवाड़ा

महुआ बीनने ग्रामीण कर रहे मशक्कत
31-Mar-2025 9:47 PM
महुआ बीनने ग्रामीण कर रहे मशक्कत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 31 मार्च। दंतेवाड़ा के ग्रामीणों द्वारा इन दिनों महुआ के फूलों का संग्रहण किया जा रहा है। विभागीय सहायता के अभाव में ग्रामीणों को महुआ बीनने में अधिक परिश्रम करना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि मार्च के महीने में महुआ के फूल गिरते हैं। इन फूलों को ग्रामीणों द्वारा संग्रहण किया जाता है। इसके उपरांत इन फूलों को सुखाकर अपने घरों में सुरक्षित रखा जाता है। ग्रामीणों द्वारा अपनी आवश्यकता के मुताबिक महुआ का विक्रय कर दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदी जाती है। महुआ को ग्रामीण का एटीएम कार्ड भी कहा जा सकता है।

 इस वर्ष महुआ की फसल बंपर मानी जा रही है। इसके फलस्वरूप ग्रामीणों को महुआ बीनने में अधिक परिश्रम करना पड़ रहा है। आदिवासी महिलाएं निज बच्चों समेत महुआ के पेड़ तले दिन बिता रहे हैं। इस दिशा में वन विभाग द्वारा किसी प्रकार की सहायता नहीं की जा सकी है। जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिल सके।

इस मुद्दे पर वन परिक्षेत्र अधिकारी बचेली आशुतोष मांडवा ने जानकारी में बताया कि वन विभाग द्वारा विगत वर्षों में ग्रामीणों को महुआ संग्रहण हेतु नेट वितरित किए गए थे। जिससे उन्हें उत्तम गुणवत्ता का महुआ प्राप्त हो सके। जिसका मूल्य भी बेहतर होता है। इस वर्ष महुआ के संग्रहणकर्ताओं हेतु नेट वितरण की योजना नहीं है।


अन्य पोस्ट