दन्तेवाड़ा
.jpg)
दंतेवाड़ा, 27 मार्च। जिला प्रशासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत लखपति दीदी सम्मेलन सह उन्मुखीकरण का कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा के मार्गदर्शन तथा पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के आतिथ्य में विकासखंड गीदम स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।
जिसमें पद्मश्री फूलबासन दीदी ने 600 से अधिक महिला स्व- सहायता समूहों की दीदियों को समूह के सुगमता से संचालन, उसके 11 सूत्रों का पालन, लिंग भेद, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के उत्थान और विभिन्न आजीविका गतिविधियों में सामग्रियों के पैकेजिंग एवं उसके मार्केटिंग उसके रख रखाव इत्यादि के ऊपर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इसके साथ ही स्वयं के वर्तमान स्थिति में पहुंचने के प्रेरणादायक अपने जीवनी को भी साझा किया। उक्त कार्यक्रम में जिला दंतेवाड़ा की बिहान टीम के सभी सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद थे। ज्ञात हो कि जिले के समस्त विकासखंडों में भी लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित किया गया।