दन्तेवाड़ा
ईनामी 2 महिला नक्सलियों का समर्पण
06-Mar-2025 10:26 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा 6 मार्च। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईए अभियान अंतर्गत गुरुवार को ईनामी दो महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा नक्सली संगठन के सदस्यों से आत्म समर्पण की अपील की जा रही है। इसके फलस्वरुप दो महिला नक्सलियों ने घर वापसी की।
नक्सली संगठन अंतर्गत प्लाटून -24 की सदस्या भीमें वेट्टी ने आत्मसमर्पण किया। भीमें विभिन्न नक्सली वारदातों में शामिल थी। इसके फलस्वरुप राज्य शासन द्वारा 2 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।
मलांगीर एरिया कमेटी के अंतर्गत प्लानर एल ओ एस सदस्य जोगी कुंजाम ने भी घर वापसी की। जोगी विभिन्न नक्सली वारदातों में शामिल थी। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली लीडर पर एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे